फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के काफिले की गाड़ी से टकराया स्कूटी सवार शिक्षक, अस्पताल में भर्ती....हालत गंभीर

Sat, 01 Feb 2025 04:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पर्यटन मंत्री के काफिले की एक गाड़ी ने स्कूटी सवार शिक्षक को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के काफिले की गाड़ी से टकराया स्कूटी सवार शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र में राम नगर नहर पुल के पास पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के काफिले में शामिल एक कार की चपेट में आकर स्कूटी सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद काफिला वहीं पर रुक गया, एंबुलेंस बुलाने के बाद घायल शिक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर नेरा पर तैनात शिक्षक जितेंद्र कुमार शनिवार की सुबह स्कूटी से स्कूल जा रहे थे। मैनपुरी सिरसागंज मार्ग पर रामनगर नहर पुल के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे पर्यटन मंत्री के काफिले में शामिल एक कार की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। 

हादसे की सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शिक्षक के अस्पताल रवाना होने के बाद मंत्री का काफिला भी वहां से चला गया। कई शिक्षक नेताओं ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायल शिक्षक का हाल जाना। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें