फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवती ने जिस प्रेमी संग देखा शादी का सपना, उसने कर दिया ऐसा कांड...एक झटके में ही बर्बाद हो गई जिदंगी

Sat, 01 Feb 2025 01:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

युवती जिस प्रेमी के साथ शादी का सपना देख रही थी, उसकी घिनौनी करतूत ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। आरोपी ने उसका यौन शोषण किया। इतनी ही नहीं युवती को बेरहमी से पीटा गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

 
विज्ञापन
महिला का सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी कोतवाली शहर क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती को शादी का झांसा दिया गया। उसके साथ संबंध बनाए और वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी उसका यौन शोषण करने लगा। पीड़िता द्वारा शादी की बात कहने पर मारपीट करने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली युवती की दोस्ती वर्ष 2018 में चमन के साथ हो गई थी। 10 जनवरी 2018 की रात को आरोपी युवती के घर आया और परिजन की गैर मौजूदगी में शादी करने का दिलासा देते हुए उसने साथ संबंध बनाए। अश्लील वीडियो भी बना लिया। कई बार पीड़िता ने शादी के लिए  कहा,  लेकिन आरोपी हर  बार टालने लगा। इस दौरान आरोपी ने उसका  यौन शोषण भी किया। पुलिस से शिकायत करने की कहने पर आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। 

पीड़िता ने बताया कि 21 जनवरी 2025 को विरोध करने पर चमन ने उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं आरोपी की मां और बहन ने भी उसके साथ अभद्रता की। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने एसपी गणेश प्रसाद साहा को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के आदेश पर कोतवाली शहर पुलिस ने आरोपी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें