फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शिक्षक समस्याओं के निस्तारण के लिए बीएसए से मिले शिक्षक नेता

Tue, 04 Aug 2026 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 46 बीएसए से मुलाकात करते शिक्षक नेता। स्रोत संगठन
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह से मुलाकात कर शिक्षकों की छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शैक्षिक समस्याओं पर चर्चा की। बीएसए ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

राजीव यादव ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में कई विषयों की निशुल्क पाठ्य पुस्तकें अभी तक नहीं मिली हैं। इससे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है, इसलिए शेष पुस्तकें तुरंत भेजी जाएं। जिला संरक्षक सत्यवीर सिंह ने समायोजन के लिए जारी सूची की विसंगतियों को दूर करने की मांग की। जिलामंत्री एमपी सिंह ने ऑनलाइन चिकित्सा और बाल देखभाल अवकाश की स्वीकृति में देरी न करने पर जोर दिया। जिला उपाध्यक्ष दलवीर कठेरिया ने शिक्षकों के लंबित बकाया के जल्द भुगतान की मांग की। उन्होंने फल वितरण की धनराशि भी सीधे शिक्षकों के खातों में भेजने को कहा। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. मनोज यादव, योगेश कुमार, अशोक शंखवार, अनुपम तिवारी मनीष यादव भानु प्रताप सिंह गुलजार मास्टर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें