फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शिक्षक समस्याओं के निस्तारण के लिए बीईओ से मिले शिक्षक नेता

Wed, 23 Sep 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 17 खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार दुबे को ज्ञापन सौंपते शिक्षक नेता। संवाद
विज्ञापन
बरनाहल। प्राथमिक शिक्षक संघ बरनाहल इकाई की बैठक बुधवार को बीआरसी बरनाहल में संपन्न हुई। इस बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संघ के पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार दुबे से भी मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षक समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष हरिओम दुबे ने की, जबकि संचालन ब्लॉक मंत्री प्रेमनारायण शाक्य ने किया। ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने विद्यालयों में सफाई कर्मचारियों के नियमित रूप से न आने पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने इस समस्या को तत्काल हल करने की मांग की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनेश यादव ने ब्लॉक स्तर पर एरियर और सत्यापन संबंधी कार्यों में देरी के लिए बाबुओं की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में पारदर्शिता और गति लाई जानी चाहिए। महिला उपाध्यक्ष दीपा जैन ने भी बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षकों के मुद्दों पर बात की। बैठक में ब्लॉक संरक्षक रमेश बाबू, राघवेंद्र सिंह, गुलशन, मुकेश कुमार, बलबीर सिंह, देवेश अवस्थी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें