फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आवास में चल रही मैंगो फैक्टरी से वसूला कर

Sun, 28 Jun 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद के श्मशान घाट रोड स्थित एक आवास में मैंगो जूस बनाने वाली फैक्टरी पर बीते बुधवार को राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने कार्रवाई की। इस कार्रवाई में टीम को अभिलेखीय अनियमितता मिली। इसके साथ ही टीम ने फर्म से बकाया टैक्स में से करीब चार लाख रुपये मौके पर जमा कराए।
विज्ञापन

श्मशान घाट रोड पर करीब 4 साल से एक घर में मैंगो जूस बनाने की फैक्टरी संचालित की जा रही है। 24 जून को राज्य कर विभाग की टीम स्पेशल टीम दो वाहनों के साथ फैक्टरी पर छापा मारने के लिए पहुंची।
टीम ने फैक्टरी संचालक से काफी देर तक पूछताछ की, इस दौरान टीम को कंपनी में स्टॉक से संबंधित दस्तावेज में अनियमितता मिली। इसके अलावा फर्म की ओर से टैक्स नहीं जमा किया गया था। आयकर विभाग की टीम ने मौके पर ही करीब 4 लाख रुपये का टैक्स जमा कराया और संचालक को स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें