हाथों में मेंहदी रचाकर दिखाई प्रतिभा
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भरतीय कायस्थ महासभा की ओर से भगवान श्री चित्रगुप्त जयंती समारोह के तहत प्रतियोगिताएं चल रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मेंहदी प्रतियोगिता हुई। यह प्रतियोगिता रेशमा देवी की स्मृति में डा. राजीव सक्सेना और अल्पा भटनागर आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग व वरिष्ठ वर्ग में हुई। इसमें कनिष्ठ वर्ग में 12 व वरिष्ठ वर्ग में 20 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का प्रारंभ विमला देवी व शिखा श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से रेशमा देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पूनम सक्सेना, खुशबू सक्सेना ने निभाई। प्रतियोगिता का परिणाम जयंती समारोह के अंतिम दिन जारी किया जाएगा। इस मौके पर डा. चंद्र मोहन सक्सेना, राजू सक्सेना, अजीत सक्सेना, अवधेश, पार्थ, अतुल, आयुष, प्रशांत, उमंग श्रीवास्तव, विभूति सक्सेना, प्रीती, मीतू, मेघा, राखी, दिवांशु आदि मौजूद रहे।