फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार की चपेट में आया किशोर, मौत

Tue, 05 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ग्राम महमूदिया में विद्युत लाइन की चपेट में आकर एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने थाने में विद्युत विभाग के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम महमूदिया निवासी जयवीर सिंह गांव के ही अनिल चौहान के खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। सुबह 11 बजे के लगभग उनका पुत्र हितन खाना देने खेत पर पहुंचा, तभी वहां टूटे पड़े 11 हजार केवीए की लाइन के तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के तत्काल बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। लाइन तो बंद कर दी गई, लेकिन एक भी अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में विभागीय अधिकारियों के प्रति आक्रोश देखा गया। हितन अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

एचटी लाइन की चिंगारी से चार बीघा फसल जली
बेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्जनपुर निवासी उदयराज के खेत के ऊपर से एचटी लाइन जा रही है। तारों से निकली चिंगारी से खेत में खड़ी चार बीघा गेहूं की फसल आग लगने से राख हो गई। ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें