फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सयुस की 21 सदस्यसीय जिला कार्यकारणी घोषित

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। समाजवादी युवजन सभा की बैठक में 21 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में पार्टी की रीतियों-नीतियों और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

रविवार को सपा कार्यालय में सयुस जिलाध्यक्ष नृप चौधरी ने जिला एवं प्रदेश नेतृत्व की सहमति से बनाई गई 21 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। नृप चौधरी ने कहा कि पार्टी में सभी वर्गो के ऐसे युवाओं को शामिल किया गया है जो पार्टी की मजबूती के लिए समय देकर पार्टी संगठन को और अधिक गतिशीतला प्रदान करेंगे।
पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डाक्टर दीप सिंह पाल ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए युवाओं को काम करना होगा। असहाय, गरीब, कमजोर के साथ हो रहे अन्याय का विरोध करते हुये उसे न्याय दिलाने का कार्य करना होगा। पैक्सपेड के अध्यक्ष तोताराम यादव ने कहा कि सपा आंदोलन एवं संघर्ष की पार्टी है। युवाओं को अपने जोश से पार्टी को और मजबूती देनी है। सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने कहा कि युवा संगठनों के आंदोलन और संघर्ष के दम पर ही पार्टी 2012 की तरह 2017 का विधानसभा चुनाव प्रचंड बहुमत से जीतेगी।
विज्ञापन

बैठक को देवेंद्र सिंह यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राकेश ठाकुर, राजेश खटीक, अवनेंद्र यादव, शिवराज बापू, विवेक यादव ,दिनेश सविता, रवीश यादव, प्रेम सागर यादव, अशोक शास्त्री, सतेंद्र यादव, शिवम कश्यप, नीटू यादव, पंकज माथुर, गोविंद चौहान, कमलेश कश्यप, रमेश शाक्य, शशांक यादव, पुष्पेंद्र राजपूत आदि ने संबोधित किया। सयुस जिलाध्यक्ष नृप चौधरी और वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्यों को मनोनयन पत्र सौंपकर और माला पहनाकर स्वागत किया।

नीरज बने जिला महासचिव
समाजवादी युवजन सभा की जिला कार्यकारणी में नीरज बघेल का महासचिव, प्रमोद कश्यप कोषाध्यक्ष, रजनीश कुमार, सतेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव, मनोज गौड़ सभी उपाध्यक्ष,  संदीप राठौर सचिव, शरद उर्फ बंटी यादव, प्रमोद कुमार, आकाश सिंह चौहान,  आफताब, मंजीत सिंह, संजय सक्सेना, पुष्पेंद्र बघेल, विनोद कश्यप, महाराज सिंह शाक्य, अंसार हुसैन, नवनीत कुमार को विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें