भोगांव। 2559 वीं बुद्ध पूर्णिमा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। नगर में बुद्ध पूर्णिमा समारोह समिति के तत्वावधान में लगभग आधा दर्जन से अधिक भगवान बुद्ध से संबंधित सजीव झाकियां बैंडवाजों के साथ निकाली गई। इसका शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि अकबर कुरैशी ने बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष कैंडिल जला कर किया। इसके बाद यात्रा महामाया एकेडमी विद्यालय पर पहुंचकर धम्मसभा में परिवर्तित हो गई।
शोभायात्रा में स्कूल के बच्चे हाथों में पंचशील के पोस्टर एवं बैनर लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। नगर के थाना कोतवाली के सामने समाजसेवी धन सिंह शाक्य, विनोद शाक्य, अजय सैनी, मोहम्मद इमरान जावेद, गीतम सिंह, दीपू आदि ने शीतल पेयजल पिलाया। वहीं नगर के अनेक स्थान पर नगर पंचायत और समाजसेवियों द्वारा शीतल जल की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई महामाया एकेडमी विद्यालय में पहुंचकर धम्म सभा में बदल गई।
धम्म सभा मेेें डाक्टर भिक्षु धम्मपाल लेरो ने कहा कि बौद्ध देशों में यह त्योहार विहारो, वंदना, परित्राण पाठ करके मनाते हैं। श्रीलंका में स्थित कैंडी बौद्ध के दांतों के दर्शन कर पूजा अर्चना करते हैं। कवि हरिश्चंद्र शाक्य ने अपनी कविता के माध्यम से बौद्ध धर्म को एक वैज्ञानिक धर्म बताया। कहा कि जो कसौटी पर खरा न उतरे उसे मानो तार्किक ज्ञान नहीं है। समाज जब तक शिक्षित नहीं होगा तब तक अपने उद्देश्यों को प्राप्त नहीं कर सकता।
इस मौके पर किशन स्वरूप शाक्य, नागेंद्र सिंह यादव, सुमित शाक्य, श्याम सिंह शाक्य एडवोकेट, प्रदीप शाक्य, जवाहर लाल शाक्य, टीआर शाक्य, ममता शाक्य, पंकज शाक्य, राजवीर शाक्य आदि, रामरतन शाक्य, सूरज बौद्ध, संतोष बौद्ध, आदेश शाक्य, शैलेश शाक्य आदि मौजूद थे।