फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: स्वच्छताग्रही पहुंचे डीएम दरबार, आरआरसी सेंटर सही कराने की मांग

विज्ञापन
फोटो 4 कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने पहुंचे स्वच्छताग्रही। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। स्वच्छताग्रही कर्मचारी संघ के सदस्य बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी के नाम एडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि उन लोगों की नियुक्ति आठ महीने पहले की गई थी। विभागीय आदेश के बाद आज तक ग्राम पंचायतों में आरआरसी सेंटर (कूड़ा संग्रह केंद्र) सक्रिय नहीं किए गए हैं। इसलिए उन लोगों को काम नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पहुंचे स्वच्छताग्रहियों ने कहा कि उन लोगों की नियुक्ति 22 अगस्त 2025 को खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी ने की है। जिले में कुछ आरआरसी सेंटर निर्माणाधीन हैं, जबकि कुछ का कार्य पूरा हो चुका है। जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से 24 जुलाई 2025 को ही आरआरसी सेंटर सक्रिय किए जाने के आदेश भी जारी हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी आरआरसी सेंटर सक्रिय नहीं किए जा रहे हैं। इसके चलते उन लोगों को न्यूनतम वेतनमान नहीं मिल पा रहा है। मांग की है कि जल्द आरआरसी सेंटर शुरू कराएं, ताकि उन लोगों को मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार न्यूनतम वेतन प्राप्त हो सके। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुज कुमार, रिषभ कुमार, राहुल सिंह, अतुल कुमार, स्वदेश कुमार, प्रदीप कुमार, पूजा, मालती, शोभा कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें