फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पुलिस ने नहीं लिखी प्राथमिकी तो पानी की टंकी पर चढ़ी महिला

विज्ञापन
फोटो 33 टंकी पर खड़ी महिला। संवाद
विज्ञापन
करहल। गांव मोहब्बतपुर लभौआ की रहने वाली एक महिला ने थाने में शिकायत दी, मगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। गुस्से में बृहस्पतिवार सुबह महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। जानकारी होने के बाद एसडीएम, सीओ करहल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लाख समझाने पर भी महिला घंटों डीएम को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए नीचे नहीं उतरी। शाम करीब सात बजे 11 घंटे बाद महिला नीचे उतरी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर लभौआ में 19 मई को जंगला तोड़ कर घर में घुसे लोगों ने शीतल देवी की ननद नीतू व जेठानी नंदनी की पिटाई कर दी थी। इस मामले में थाने में पीटने व लूटपाट की तहरीर दी गई। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गुस्से में बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे नंदनी गांव स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला को पानी की टंकी पर चढ़ा देख कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
सूचना मिलने के बाद एसडीएम सुनिष्ठा सिंह, सीओ करहल अजय सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला को समझाने का प्रयास किया। काफी कहा मगर, वह टंकी से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। नंदनी का कहना था कि डीएम मौके पर आएं और समस्या सुनें व निस्तारण करें। आरोपियों के खिलाफ लूट आदि की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाए। शाम तक समझाने का प्रयास किया गया, बताया कि रजनीश कुमार, अनुज कुमार निवासी मोहब्बतपुर लभौआ, रवि निवासी इटावा और सूरज निवासी वने के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। करीब 11 घंटे बाद शाम करीब सात बजे नंदनी टंकी से नीचे उतरी। जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
एसडीएम सुनिष्ठा सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, महिला को समझाने बुझाने के बाद सकुशल टंकी से नीचे उतारा जा चुका है।
सुनिष्ठा सिंह, एसडीएम करहल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें