सपा नेत्री सुमन दिवाकर ने रविवार को देर शाम जनअधिकार मंच पार्टी ज्वाइन कर ली। उन्हें पार्टी के जिलाध्यक्ष रामरतन सिंह ने ज्वाइनिंग कराई। इस दौरान भोगांव से पार्टी प्रत्याशी की भी जिलाध्यक्ष ने घोषणा की।
बता दें कि सपा से टिकट न मिलने पर सपा नेत्री और महिला आयोग की सदस्य सुमन दिवाकर ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। रविवार को उन्होंने अचानक बाबू सिंह कुशवाह की पार्टी जन अधिकार मंच को ज्वाइन कर लिया। उन्हें पार्टी के जिलाध्यक्ष ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता का फार्म भरवाकर ज्वाइन कराया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सुमन दिवाकर किशनी से पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी घोषित की गई हैं। साथ ही भोगांव से हरीश चंद राजपूत को पार्टी ने टिकट दिया है। दोनों ही प्रत्याशी सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। सुमन दिवाकर ने कहा कि वे पूर्व में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही थीं लेकिन जब उनसे जन अधिकार मंच ज्वाइन करने के लिए कहा गया तो उन्हें उक्त पार्टी से ही चुनाव लड़ने का मन बनाया। मैनपुरी से पार्टी के प्रत्याशी विनय वर्मा के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।