जिले के स्कूल-कालेजों में मंगलवार को डी-वर्मिंग डे मनाया गया। छात्रों को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई गई।
प्राथमिक विद्यालय रूपपुर बांक में प्रधानाध्यापिका स्नेहलता यादव, शिक्षिका चंद्रिका, अनुपम ने 88 छात्रों को एमडीएम के बाद दवा खिलाई। संकुल प्रभारी अरविंद कुमार, रेखा सिंह भी उपस्थित थे। प्राथमिक विद्यालय नगला झाला में 26, प्रधानाध्यापक मराल हरिकिशन, नीतू चौहान, प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुर में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार नें 64 छात्रों को दवा खिलाई। प्राथमिक विद्यालय धरमंगदपुर में 86 और पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरमंगदपुर में 46 बच्चो को दवा खिलाई गई। इस अवसर पर शिक्षक राजवीर सिंह, ज्योत्सिना सिकरवार,कृष्णा यादव अवध पाण्डेय, सीमा यादव, मीना कुमारी आदि उपस्थित थी।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला मनू में प्रधानाध्यापिका कमलेश चौहान ने 42 प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर में 26 छात्रों को प्रधानाध्यापिका अनीता चौहान ने, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधुपुरी में प्रधानाध्यापिका सरला चौहान की उपस्थिति में 45 को दवा खिलाई गई। प्राथमिक विद्यालय डाड़ी में 17 मकरन्दपुर में 35, रतिभानपुर में 104, गोपालपुर में 42,ककरिया में 13 बच्चों को एलबिंडाजोल की दवा खिलाई गई। बच्चों को साफ सफाई के बारे में जानकारी दी गई। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंगौथा में प्रधानाचार्या अंजना यादव ने 82 छात्रों को दवा वितरित की।