फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र हुंकार रैली के समर्थन में निकाली बाइक रैली

Wed, 26 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले लखनऊ में होने वाली छात्र हुंकार रैली के समर्थन में बाइक रैली निकाली। रैली का मुख्य उद्देश्य सस्ती और सुलभ शिक्षा देना है।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने सावित्री धर्मशाला से बाइक रैली निकाली। यह रैली क्रिश्चियन तिराहा, स्टेशन रोड, भांवत चौराहा, करहल रोड, संता बसंता चौराहा, घंटाघर होते हुए वापस सावित्री धर्मशाला पर जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं में जोश और उत्साह की लहर दिखाई दी। शहर के विभिन्न स्कूलों, कालेजों और शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने 180 दिन की कक्षाएं, छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा, सस्ती और सुलभ शिक्षा देने की मांग की।
इस मौके पर संगठन मंत्री अवधेश कुमार, नगर अध्यक्ष गौरव राजपूत, प्रिंस मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुर्गेंश चंद्रा, आदर्श गुप्ता, अभिहित दुबे, सौरभ मिश्रा, रिषभ देव चौहान, निर्मल तिवारी, देव कुमान, सपना भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें