फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शिक्षकों की बौद्धिक क्षमता का लाभ छात्रों को मिले

Tue, 30 Dec 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने की। कहा कि बेसिक विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। शिक्षक छात्रों के साथ मेहनत कर उनमें छिपी प्रतिभा को सही दिशा देकर निखारने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, अधिकारी शिक्षा के स्तर को सुधारने की दिशा में कार्य करें। अध्यापकों की बौद्धिक क्षमता का लाभ छात्रों को मिले। जिन छात्रों को ड्रेस-जूता-मोजा खरीदने के लिए डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी जा चुकी है। उनके अभिभावकों से समन्वय स्थापित कर तत्काल ड्रेस-जूता-मोजा की खरीद कराएं।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत नगर पालिका क्षेत्र के आठ विद्यालय बाउंड्रीवॉल से असंतृप्त हैं। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने बताया कि तीन विद्यालयों की बाउंड्रीवॉल को 15वें वित्त की कार्य योजना में शामिल किया जा चुका है। प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय गणेशपुरा, प्राथमिक विद्यालय नगला खीजा, नगला मूले एवं नगरिया देहात में बाउंड्रीवॉल का कार्य शेष है। खंड शिक्षाधिकारी निर्धारित मानक के अनुसार विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति के साथ बच्चों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, परियोजना निदेशक सत्येंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश बघेल, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी रंजना शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा, अग्रणी जिला प्रबंधक रामचंद्र साहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें