फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: समायोजन में अनियमितता पर बीएसए को सौंपा ज्ञापन

Tue, 30 Dec 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार की शाम बीएसए से मुलाकात की। शासन के निर्देश पर जिले में किए जा रहे समायोजन में बरती जाने वाली अनियमितताओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मांग की कि समायोजन में शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण का पूरा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गोविंद पांडेय ने कहा कि कंपोजिट विद्यालय बेवर, उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला शीश सुल्तानगंज , प्राथमिक विद्यालय अठलकड़ा बेवर, उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहजहांपुर बरनाहल आदि कई विद्यालयों में पांच माह पहले रिक्त स्थान बताकर शिक्षकों को सामायोजित किया गया था। अब उन्हीं विद्यालयों में सरप्लस बताकर वरिष्ठ को प्रभावित किया जा रहा है। जब छात्र संख्या वही है तो सरप्लस कैसे हो गए, यदि सरप्लस है तो नियमानुसार अतिक्रमणकारियों को हटाना चाहिए।उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहजहांपुर बरनाहल में कार्यरत चार अध्यापकों में तीन विज्ञान विषय के अध्यापक हैं और एक भाषा विषय की अध्यापिका है जिसमें से तीन विज्ञान विषय के अध्यापकों को छोड़कर भाषा की एकमात्र महिला शिक्षक को हटाया जा रहा है जो शासनादेश का घोर उल्लंघन है।
आारोप लगाया है कि नियमानुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक भाषा, एक विज्ञान, एक गणित, एक सामाजिक विषय का अध्यापक होना चाहिए परंतु ऐसा ना करके कई विद्यालयों में विज्ञान के दो दो या तीन तीन अध्यापक कर दिए गए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में महामंत्री राजकिशोर यादव, कोषाध्यक्ष अवधेश शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें