मैनपुरी। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। बीएसए के निर्देश पर उत्सव मनाकर छात्र-छात्राओं को अंकपत्र प्रदान किए गए। अंकपत्र के साथ मेडल और प्रतीक चिन्ह मिले तो छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
शहर में नगर क्षेत्र में शिक्षा अधिकारी उदय नारायण कटिहार और खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश ने अंकपत्र वितरित किए। यहां प्रधानाध्यापिका रंजन मिश्रा, अमित कुशवाहा, क्षमा भदौरिया, कुसुम पाल, वंदना प्रधान, प्रीति दीक्षित, उर्मिला सिंह कविता आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय बड़ेरी पर खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने अंकपत्र के साथ प्रतीक चिन्ह देकर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। यहां प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार, सौरभ सहाय ,सुनील कुमार, प्रिया, सरिता आदि मौजूद रहे। कांकन न्याय पंचायत के कंपोजिट विद्यालय धरमंगदपुर नगरिया में बीईओ दीपक कुमार ने अंकपत्र वितरित किए। यहां कृष्ण प्रताप सिंह समाजसेवी, प्रधानाध्यापक शैलेंद्र सिंह चौहान, राजवीर सिंह, प्रज्ञा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
केजीबी घिरोर में जेसल गोस्वामी ने पाया प्रथम स्थान
घिरोर। कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा 8 की छात्राओं का परीक्षाफल वितरण किया गया। जेसल गोस्वामी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान अनुष्का ने पाया, स्वीटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परिणाम वितरण होने के पश्चात प्रभारी वार्डन राधिका गुप्ता ने कहा कि शासन की मंशा अनुसार विद्यालय में छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैे। इस अवसर पर शिक्षिका शिवानी गुप्ता, प्रतिभा रंजन, रुचि आदि मौजूद रहे।
कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई
कुसमरा। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय इलाहबांस में कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित एआरपी अतुल यादव, रविकांत और पवन आर्य ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए कक्षा 1 से 8 तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, अनिल कुमार, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, निर्देश कुमार, राममोहन, माधुरी पांडेय, मोनिका यादव आदि मौजूद रहे।
नव प्रवेश लेने वाले बच्चों का मंगल तिलक लगाकर किया स्वागत
बेवर। प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर में सोमवार को नवारंभ और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शाखा प्रबंधक ग्रामीण बैंक जासमई अमित कुमार और विशिष्ट अतिथि राहुल कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य जासमई मौजूद हुए। बालवाटिका के नव प्रवेशित बच्चों का स्वागत मंगल तिलक के साथ बैग एवं कॉपी किताब आदि देकर किया गया। प्रथम ,द्वितीय ,एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र के साथ प्रतीक चिन्ह दिए गए।
मेधावियों को मिला सम्मान
बरनाहल। पूर्व माध्यमिक विद्यालय उरथान पर कक्षा छह से आठ के सभी मेधावी छात्रों को ट्रॉफी,बॉक्स, रजिस्टर, पेंसिल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में नामांकित 80 छात्रों के सापेक्ष 70 बच्चों को अंकपत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रबंध कमेटी के उपाध्यक्ष शशि, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, अनीश कुमार, सारिका यादव, रिंकी ,स्नेह आदि मौजूद रहे।
फोटो 23 कंपोजिट विद्यालय धरमंगदपुर पर अंकपत्र प्राप्त करते छात्र-छात्राएं। स्रोत विभाग
फोटो 23 कंपोजिट विद्यालय धरमंगदपुर पर अंकपत्र प्राप्त करते छात्र-छात्राएं। स्रोत विभाग
फोटो 23 कंपोजिट विद्यालय धरमंगदपुर पर अंकपत्र प्राप्त करते छात्र-छात्राएं। स्रोत विभाग
फोटो 23 कंपोजिट विद्यालय धरमंगदपुर पर अंकपत्र प्राप्त करते छात्र-छात्राएं। स्रोत विभाग
फोटो 23 कंपोजिट विद्यालय धरमंगदपुर पर अंकपत्र प्राप्त करते छात्र-छात्राएं। स्रोत विभाग