फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं के ट्रेन प्रोजेक्ट को मिला प्रथम स्थान

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आरसी महिला डिग्री कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी और कार्यशाला का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि एनके मिश्रा निदेशक यूपीटीयू ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एनके मिश्रा ने कहा कि हमें टेक्नोलॉजी का प्रयोग ट्रेडीशन के साथ करना चाहिए। छात्रों द्वारा बनाए गए केमिकल गार्डन मॉडल की प्रशंसा की। कार्यक्रम में आरसी इंटर और डिग्री कालेज की छात्राओं ने भाग लिया। निदेशक राजकुमार यादव ने छात्रों के ट्रेन माडल को सराहा। डा. शहनाज बेगम आईआईटी खंदारी ने कहा कि छात्राओं का कम्यूनिकेशन स्किल बहुत अच्छा है। प्रदर्शनी में प्रथम स्थान ट्रेन प्रोजेक्ट, द्वितीय केमिकल गार्डन, तृतीय स्थान मिल्क टेस्टिंग प्रोजेक्ट को मिला। छात्राओं द्वारा बनाए गए वर्किंग एंड सिंबोलिक मॉडल, सोलर स्ट्रीट लाइट सिस्टम, इबोला वायरस, ज्वालामुखी, रात दिन कार्यप्रणाली, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पंपिंग हार्ट, ऑटोमैटिक रेलवे सिग्नल, ऊर्जा के वैकल्पिक स्त्रोत आदि का अतिथियों ने निरीक्षण किया। अतिथियों का निदेशिका डा. सुशीला त्यागी, प्राचार्य डा. ऊषा अग्रवाल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर डा. नीलम शाक्य, नेहा शाक्य, डा. भाग्यलक्ष्मी, डा. रंजना चौहान, अमित कुशवाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें