फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने निभाई शिक्षकों की भूमिका

Mon, 05 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
शिक्षक दिवस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले के स्कूलों में सोमवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और गुरुओं का आशीर्वाद लिया। वहीं वाद विवाद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। 
विज्ञापन


नगर के सेंट थॉमस स्कूल में छात्रों ने ग्रुप डांस, ड्रामा, स्पीच, शिक्षक, समर्पित गीत प्रस्तुत किए। सीआरबी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य एनके बंसल ने शिक्षक दिवस के महत्व को समझाया। पैराडाइज सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित भी किया। प्रबंधक सीपी पांडेय ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला और शिक्षकों को सम्मानित किया। राधारमन रोड स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक राजीव पाल ने छात्र-छात्राओं को शिक्षक दिवस का महत्व समझाया। जैक एन जिल में शिक्षक दिवस पर भव्य फूल बंगले का आयोजन हुआ। प्रबंधक राहुल अग्रवाल ने आभार जताया।

तपस्थली पब्लिक स्कूल में भी शिक्षक दिवस पर प्रधानाचार्य वीके शर्मा ने शिक्षकों को सम्मानित किया। बीलो रोड स्थित सनातन एकेडमी में विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार दिए। इस मौके पर प्रबंधक प्रशांत दुबे, आरती दुबे, रिचा शाक्य, पल्लवी दुबे आदि मौजूद थे। बीएनएल हायर सेकेंड्री स्कूल में शिक्षक समारोह प्रधानाचार्य नीनेश यादव ने केक काटकर मनाया। इस मौके पर अनुप यादव मौजूद था। ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में निदेशक केके पचौरी के नेतृत्व में शिक्षक दिवस मनाया गया। आदर्श राष्ट्रीय आवासीय इंटर कालेज में प्रबंधक अशोक यादव के नेतृत्व में वहीं सुदिति ग्लोबल एकेडमी में प्रबंधक डा. राममोहन के नेतृत्व में शिक्षक दिवस मनाया गया। अमन इंटरनेशनल किडजी कैंपस में छात्रों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं की वेशभूषा धारण कर पढ़ाई कराई। वहीं दूसरी ओर सीनियर वर्ग के छात्रों ने अपने शिक्षक को सम्मान दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुनील दुबे, निदेशक नितिन चौहान, डा. राकेश रवी पूर्व प्रधानाचार्य चित्रगुप्त डीग्री कालेज, रंजना शशी साहित्यकार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

गंगा सहाय कन्या इंटर कालेज में एनएसएस इकाई के तत्वावधान में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या अनीता ताड़वाल ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। राजकीय कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्या सुमन यादव ने डा. सर्वपल्ली के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। रजनीश कान्वेंट स्कूल भोजपुरा में शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थापक चतुर्भुज सिंह, प्रधानाचार्य रामेंद्र चौहान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें