फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: फंदे से झूलता मिला पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा छात्र, घर में मची चीख पुकार

Sat, 03 Feb 2024 06:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र का शव फंदे से झूलता मिला। जानकारी हुई तो घर में चीख पुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
हिमांशु की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह उसका शव पंखा के कुंडे पर लटकता मिला। जानकारी होने पर घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है।

विज्ञापन


घटना घिरोर थाना क्षेत्र के गांव हड़ाई की है। गांव निवासी मुकेश कुमार दिवाकर का पुत्र हिमांशु (22) पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार की शाम को वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए गया। शनिवार की सुबह परिजन कमरे की ओर गए तो देखा कि हिमांशू का शव पंखा के कुंडा में साड़ी के फंदा से लटका हुआ था। 

युवक का शव फंदे पर लटका देख परिजन में चीख पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। युवक ने खुदकुशी क्यों की इसको लेकर परिजन कोई वजह नहीं बता सके। शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें