फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खाद ओवर रेट बेचने और कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक पर खाद बेचने और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने खाद विक्रेताओं और संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों को दो टूक चेतावनी दी कि किसी भी सूरत में ओवररेटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक से बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले विभिन्न कंपनियों के 23 डीलरों से उनके पिछले छह महीने के क्रय-विक्रय की जांच के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में खाद विक्रेता किसानों को तय मूल्य से अधिक पर खाद दे रहे हैं। इसकी शिकायत लगातार आ रही हैं। सोमवार को जिलाधिकारी ने इस संबंध में कृषि विभाग और खाद विक्रेता कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि किसी भी किसान को तय मूल्य से अधिक में खाद नहीं बेची जाएगी। इसके साथ कालाबजारी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी और उप कृषि निदेशक को जनपद में यूरिया, डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सहकारी समितियों और खाद-बीज की दुकानों पर यूरिया उपलब्ध रहनी चाहिए। किसानों को यूरिया के साथ अन्य दवा, बीज या उर्वरक खरीदने के लिए बाध्य न किया जाए। सभी दुकानों पर बैनर लगाया जाए। यूरिया 266.50 रुपये और डीएपी 1350 रुपये पर ही मिले।

अनुपस्थित डीलरों पर जांच
जिलाधिकारी ने बैठक से अनुपस्थित रहे विभिन्न कंपनियों के डीलरों पर नाराजगी व्यक्त की। कृभको, एन.एफ.एल., आर.सी.एफ. और यारा के कुल 23 डीलर बैठक में उपस्थित नहीं हुए। जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया गया। इन अनुपस्थित डीलरों के विगत छह माह के क्रय-विक्रय की जांच हेतु समिति गठित करें। जांच में दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें