फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर लाइसेंस आतिशबाजी का हो रहा स्टाक

Tue, 11 Oct 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
विस्फोटक में धमाका - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
आतिशबाजी के लाइसेंस जारी होने से पूर्व आगरा-कानपुर से खरीदा माल शहर में आ चुका है। सूत्रों के मुताबिक कई थोक विक्रेता माल का भंडारण या तो घर में कर रहे हैं या किसी ऐसे स्थान पर जहां पुलिस भी आसानी से पता न लगा सके। पूर्व में भी कई बार त्योहार पर पुलिस ने अवैध आतिशबाजी बरामद की हैं। मगर इस बार चेकिंग के नाम पर प्रशासन मौन है। 
विज्ञापन

शहर के कई मोहल्लों में खुलेआम आतिशबाजी की बिक्री शुरू हो चुकी है। कई आतिशबाजी विक्रेताओं ने माल का स्टाक करना भी शुरू कर दिया है। नगर के मोहल्ला छपट्टी, करहल रोड, आगरा रोड आदि स्थानों पर गली मोहल्लों में आतिशबाजी बिक रही है। जबकि दमकल विभाग की ओर से अभी तक बिक्री का लाइसेंस भी जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक नगर के किला बजरिया क्षेत्र में आतिशबाजी बनाए जाने का काम भी शुरू हो चुका है। पूर्व में यहां पटाखे समय हादसा भी हुआ था मगर प्रशासन का शायद इस ओर कोई ध्यान नहीं है। समय पूर्व कई विक्रेताओं ने कानपुर और आगरा से माल खरीदकर गोदाम और मकान में सुरक्षित स्थानों पर रखा है जहां पुलिस का पहुंचना भी आसान नहीं है।  
एक व्यवसायी ने बताया कि नगर के मोहल्ला मिश्राना, पंजाबी कालोनी, करहल रोड, आगरा रोड आदि स्थानों पर माल का खासा स्टाक किया जा चुका है। पूर्व में मोहल्ला मिश्राना, बड़ा चौराहा, पंजाबी कालोनी, मदार दरवाजा और किला बजरिया से अतिशबाजी का स्टाक बरामद हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें