फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम इलेवन को 57 रनों से हराया

Fri, 09 Jan 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय नगला जुला के मैदान पर चल रही शहीद स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में सिंह क्रिकेट क्लब ने जूनियर स्टेडियम इलेवन को 57 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सौरभ चौहान को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को सिंह क्रिकेट क्लब के कप्तान अनूप भदौरिया ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 25 ओवर में 161 रन बनाए। मुनेश ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर अर्द्धशतक लगाया। सौरभ चौहान ने 37 ओर बॉबी ने 13 रन बनाए। जूनियर स्टेडियम इलेवन की ओर से सचिन ने तीन, प्रशांत, अजय और आकाश ने दो-दो तथा अमन ने एक विकेट लिया।
जवाब में खेलने उतरी जूनियर स्टेडियम इलेवन की टीम 104 रन बनाकर आल आउट हो गई। यश चौहान ने संघर्ष करते हुए पंाच चौके की मदद से 52 रन बनाए। टीम की ओर से अमन ने 23 रन और रामू ने 11 रनों का योगदान दिया। सिंह क्लब की ओर से सचिन ने तीन, सौरभ चौहान ने दो, बॉबी तथा सौरभ कठेरिया ने एक-एक सफलता अर्जित की। मैच में अंपायरिंग मोहन और गौरव चौहान ने की। स्कोरिंग सीटू राजावत ने तथा कमेंट्री अरविंद चौहान ने की। अनुज चौहान ने सौरभ चौहान को मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर प्राचार्य डाक्टर राकेश रवि,  सीपी सिंह, संजय चौहान, संजीव सक्सेना, पवन, दीपक, गौरव राठौर, सीटू राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें