फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली श्री चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा

Tue, 01 Nov 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली श्री चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से मंगलवार को श्री चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को देर शाम मैनपुरी स्थित किला बजरिया से महासभा के डा. चंद्र मोहन ने श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड कलाकार धार्मिक धुने बजाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल दो दर्जन से अधिक झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं सबसे अंत में एक सुसज्जित रथ पर विराजमान श्री चित्रगुप्त महाराज की जगह-जगह आरती उतारी गई। किला बजरिया से शुरू हुई शोभायात्रा पुरानी मैनपुरी की विभिन्न गलियों, मदार दरवाजा, देवी रोड, घंटाघर आदि प्रमुख मार्गों से होती हुई कायस्थ सभा मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। जहां श्री चित्रगुप्त महाराज की विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। यात्रा में राजू रंगशाला, देवेश सक्सेना, राजेश सक्सेना, प्रवीन सक्सेना, डा. सूर्य मोहन सक्सेना, ब्रजमोहन, आरके दरवारी, सत्यम, विनय गांधी, पवन कुमार, अजीत सक्सेना, राजीव मुवार, राजीव कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें