फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत; मां और रिश्तेदार घायल

Tue, 03 Sep 2024 05:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि मां और रिश्तेदार घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की रात किसी वाहन की टक्कर लगने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मां और रिश्तेदार घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसा एलाऊ थाना क्षेत्र में गांव किशोरपुर के पास हुआ।

विज्ञापन


कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला मिती निवासी अंकित कुमार (24) सोमवार की रात को अपनी मां और ताऊ के साथ किसी काम से मैनपुरी की ओर जा रहा था। बाइक जब थाना एलाऊ क्षेत्र में मैनपुरी कुसमरा मार्ग पर गांव किशोरपुर के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में अंकित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में मां और ताऊ का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में अंकित की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चीख पुकार मची है। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें