फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भइया अब तो मैं जाऊंगी स्कूल': अखिलेश से मिलकर ये बोली आराध्या, खुशी में सपा अध्यक्ष से चिपक गई मासूम

Sun, 11 Dec 2022 07:57 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी

सार

रविवार को अखिलेश किशनी आए थे। किशनी से लौटते समय वह अचानक करहल पहुंच गए। करहल में वह सीधे गांधीनगर स्थित आढ़ती मानसिंह यादव के घर पहुंचे। अखिलेश को सामने देख आराध्या खुश हो गई। खुशी में वह अखिलेश से चिपक गई।
विज्ञापन
आराध्या को मिठाई खिलाते अखिलेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करहल की रहने वाली मासूम आराध्या से मिलने के लिए रविवार की शाम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करहल पहुंचे। आराध्या से मिलकर उसको काफी दुलार किया। अच्छी तरह पढ़ने की सलाह दी। अखिलेश से मिलकर बेहद खुश होकर आराध्या बोली भइया अब तो मैं स्कूल जाऊंगी।

विज्ञापन


शनिवार की शाम दो वीडियो वायरल हुए थे। वायरल वीडियो में आराध्या अखिलेश यादव से नहीं मिल पाने के कारण रोती हुई मां से झगड़ रही थी। वह कह रही थी अखिलेश भइया सबसे मिले, वह नहीं मिल पाई। उसने माला भी नहीं पहना पाई। जब तक वह अखिलेश भइया से नहीं मिलेगी वह स्कूल भी नहीं जाएगी। वीडियो में उसकी मां समझाती है, लेकिन वह अखिलेश से मिलने की रट लगाए रहती है।
 
रविवार को अखिलेश किशनी आए थे। किशनी से लौटते समय वह अचानक करहल पहुंच गए। करहल में वह सीधे गांधीनगर स्थित आढ़ती मानसिंह यादव के घर पहुंचे। अखिलेश को सामने देख आराध्या खुश हो गई। खुशी में वह अखिलेश से चिपक गई। अखिलेश यादव ने उसको काफी दुलार किया। दुलार करने के बाद उसको अच्छी तरह से पढ़ने की सलाह दी। वह बोली अब मैं स्कूल जाऊंगी। आराध्या की मासूमियत देख अखिलेश भी भाव विभोर हो गए। आराध्या के बाबा मानसिंह यादव अध्यक्ष आढ़ती संघ करहल, पिता धर्मपाल यादव, मां पूजा यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें