गांधी जयंती पर प्रशासन की ओर से सीआरबी स्कूल में ‘गांधी का सत्य अहिंसा का सिद्वांत वर्तमान संदर्भ में सर्वथा उचित है’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले भर के स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में सीआरबी स्कूल की छात्रा सोनाली चौहान ने प्रथम, गंगा सहाय इंटर कालेज की काव्यांशी मिश्रा द्वितीय वहीं ज्योति पाल ने तृतीय स्थान पाया। प्रतियोगिता सीआरबी स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार बंसल व कोआर्डिनेटर शालू गंभीर की देखरेख में हुई। इसमें जिले भर के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका अर्चना सक्सेना एवं बीएन पांडेय ने निभाई। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।