फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 21 साल बाद घर लौटा खोया बेटा... तो गले लगकर मां-बाप की आंखें हुईं सजल; चेहरे पर लौटी मुस्कान

Tue, 01 Oct 2024 08:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

खोया हुआ बेटा 21 साल बाद घर लौटा तो गले लगकर मां-बाप की आंखें सजल हो गईं। यह उनके लिए भावुक पल रहा। बेटे को देखकर चेहरे पर मुस्कान लौट आई। 
विज्ञापन
माता-पिता के साथ कौशलेंद्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में 21 साल पहले लापता हुआ किशोर मंगलवार को अचानक अपने घर आया तो उसे देख माता-पिता की आंखों से आंसू बहने लगे। मां ने किशोरावस्था में बिछड़े बेटे को सीने से लगा लिया और भगवान का धन्यवाद करने लगी। पिता के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। परिजन ने बताया कि वर्ष 2003 में वह लापता हो गया था।

विज्ञापन


मामला औंछा थाना क्षेत्र के गांव बल्लमपुर का है। गांव निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र कौशलेंद्र सिंह उर्फ केके मानसिक रूप से कमजोर था। वर्ष 2003 में वह लापता हो गया था। इसके बाद परिजन ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। समय के साथ साथ कौशलेंद्र के आने की रही सही उम्मीद भी खत्म हो रही थी। 

पिता बेटे की तलाश में कई शहरों की तलाश में भटक चुके थे। वहीं मां पूजा पाठ से लेकर बेटे को वापस लाने के लिए हर जतन कर अब मायूस हो चुकी थी। मंगलवार को कौशलेंद्र अचानक अपने घर आ पहुंचा तो उसे देख पहले तो माता-पिता को विश्वास नहीं हुआ। मां ने किशोरावस्था में लापता हुए अपने बेटे को पहचान लिया और रोते हुए गले से लगा लिया। 
विज्ञापन


पिता की आंखों से भी बेटे को सकुशल देख आंसू बहने लगे। पिता का कहना है कि वह तो अब बेटे के मिलने की आस ही खो चुके थे। बेटे के घर आने की खुशी में राजेंद्र सिंह और शकुंतला देवी ने गांव के प्राचीन शिव आश्रम बनकटी पर शिवलिंग की पूजा कर गांव में प्रसाद वितरण कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें