फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल के मासूम की जिद ने बचाया घर: बेटे ने कही ऐसी बात, पिघल गया पिता; फिर साथ रहने को राजी हुए दंपती

Fri, 31 Jul 2026 06:59 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

शादी के बाद से दंपती में विवाद होने लगा। इस बीच उनके एक पुत्र हुआ। जो इस समय तीन साल का है। लगभग आठ महीने पहले युवक ने पत्नी को बेटे सहित घर से निकाल दिया। इसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। 
विज्ञापन
पति-पत्नी सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के महिला थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र पर शुक्रवार को एक तीन साल के बालक की जिद से टूटे हुए रिश्ते की डोर एक बार फिर से जुड़ गई। दंपती ने गलतियों का एहसास कर साथ रहने का फैसला किया।
विज्ञापन


थाना एलाऊ के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी 26 नवंबर 2019 को आगरा के थाना ताजगंज के कुआंखेड़ा के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती में विवाद होने लगा। इस बीच उनके एक पुत्र हुआ। जो इस समय तीन साल का है। लगभग आठ महीने पहले युवक ने पत्नी को बेटे सहित घर से निकाल दिया। 

ससुराल से निकाले जाने के बाद वह मायके आ गई। उसने एसपी से शिकायत की। बताया कि पति उसको आए दिन पीटता है और खर्चा भी नहीं देता है। बेटे की पढ़ाई नहीं हो पाएगी। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। शुक्रवार को महिला अपने बेटे के साथ पहुंची। पिता को सामने देख बालक जिद पर अड़ गया और बोला दादी के पास जाना है पापा। बालक की बात सुन पिता का प्यार भी उमड़ पड़ा। दंपती ने आमने-सामने बैठकर बात की और साथ रहने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें