गुरुवार देर रात शुरू हुई तेज बारिश शुक्रवार को दोपहर एक बजे तक रुक-रुक कर कभी रिमझिम तो कभी तेज होती रही। साथ ही हवाएं चलने से भी मौसम में भी नमी रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम का रुख देख किसानों की उम्मीद बढ़ी है। किसानों का कहना है कि ऐसे ही बारिश होती रही तो फसलें अच्छी होंगी।
शुक्रवार दोपहर दो बजे तक रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। रिमझिम बारिश के चलते बाजारों और प्रमुख सड़कों पर आम दिनों की तरह चहल-पहल भी कम ही नजर आई। सब्जी मंडी में तो इस कदर कीचड़ हो गया कि लोगों को निकलने में परेशानी हुई।
बारिश से कच्ची गलियों में भी कीचड़ नजर आई। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों को स्कूल से लौटने में हुई। उधर, बारिश और मौसम का रुख देख किसानों की उम्मीद बढ़ी है कि अब फसल ठीक-ठाक हो जाएगी। उन्होंने धान की रोपाई भी की।