मैनपुरी। गाड़ी खरीदने के बाद पूरा भुगतान नहीं किया, बिना ट्रांसफर कराए ही वाहन की बिक्री भी कर दी। मामले में आवास विकास काॅलोनी की रहने वाली महिला ने छह लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास काॅलोनी की रहने वाली रजनीश यादव ने बताया कि उन्होंने अपना चार पहिया वाहन शिवपाल यादव निवासी गांव कुम्हरौआ थाना औंछा को 12 लाख रुपये में वर्ष 2014 में बेचा था। शिवपाल ने गाड़ी के आधे छह लाख रुपये ही अब तक भुगतान किए। कई बार मांगने पर टाल-मटोल करता रहा। उन्हें पता चला कि शिवपाल ने उनकी गाड़ी को बिना ट्रांसफर कराए ही औरेया के रहने वाले किसी व्यक्ति को बेच दिया है। पीड़िता ने रुपये दिलाए जाने की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।