मैनपुरी। ज्योंति रोड ग्रामीण फीडर क्षेत्र में तैनात लाइनमैन पुष्पराज निवासी नगला पजाबा शनिवार की शाम गांव विलासपुर में 11 केवी लाइन पर कार्य करते हुए झुलस गया था। शनिवार को ही उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया था। शनिवार की रात उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन ने उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी तरफ अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर लापरवाही एसएसओ राम सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। क्षेत्रीय जेई सतेंद्र प्रजापति ने मामले में एसएसओ के विरुद्ध थाना कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल फतेहबहादुर सिंह भदौरिया का कहना है कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।