कुसमरा।
महाकवि देव इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में रविवार को नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहला मुकाबला एसएम कोल्ड क्लब ने शनी ज्वैलर्स को हरा कर जीता। मैन ऑफ द मैच दीपक चौहान को मिला।
टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में शनी ज्वैलर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 77 रन बनाए। जीत के लिए 78 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरे एमएम कोल्ड क्लब के बल्लेबाजों ने पहले ओवर से ही आक्रामक पारी खेलना शुरू कर दिया। 9.2 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर एसएम क्लब ने मैच में जीत दर्ज की। टीम की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए दीपक चौहान ने 21 गेदों में 34 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया। नाइट टूर्नामेंट को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।