फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज पर जाम में घंटों फंसी बहनें

Tue, 01 Nov 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
भाई दूज पर जाम में घंटों फंसी बहनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाई दूज पर मंगलवार को जिले भर की यातायात व्यवस्था सुबह से ही ध्वस्त हो गई। भाईदूज पर भाईयों को टीका करने निकली बहनें जाम में फंस गईं। हालात यह हो गए कि पैदल जा रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भोगांव में भाईदूज पर जीटी रोड चौराहा पर पांच घंटे से अधिक जाम लगा रहा। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को कुरावली रोड, मैनपुरी रोड पर दोपहर बारह बजे अचानक जाम लग गया। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गयीं। पांच घंटे तक लगे जाम को खुलवाने के लिये सिर्फ होमगार्ड ही नजर आये। बेवर में जीटी रोड पर बस स्टेंड के पास, अस्पताल तिराहा, मोटा रोड के पास पूरे दिन जाम लगा रहा। जाम खुलवाने के लिए पूरे दिन पुलिसकर्मी मशक्कत करते नजर आए। कुसमरा में यादव नगर चौराहा, पुराना बस स्टेंड, सदर बाजार में जाम के हालात बने रहे। चार पहिया तथा तिपहिया वाहनों के बाजार में पहुंचने से बहनों को सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। किशनी बाजार में भी पूरे दिन जाम लगा रहा। बसों में सवार बहनों को भी भाइयों के घरों तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी। घिरोर में बाजार के बीच से आम रास्ता होने की वजह से बसों तथा चार पहिया वाहनों के आ जाने से जाम लग गया। जाम खुलवाने को पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। चार पांच घंटे तक नगर में जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें