फोटो 7 सदर बाजार स्थित दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : पूजा की थाली गिरने से झुलसे बच्चे को ट्रामा सेंटर से निजी चिकित्सक के ले जाते परिजन। संवाद
मैनपुरी। त्योहार से पहले बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। साड़ी की दुकानों पर महिलाएं साड़ियों की खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं। इस बार सिल्क बनारसी साड़ियों के नए डिजाइन और रंग पसंद किए जा रहे हैं।
शहर के सदर बाजार, बजाजा बाजार, यादव मार्केट, स्टेशन रोड, लाल मठिया, देवी रोड स्थित दुकानों पर साड़ियों की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध हैं। सदर बाजार के दुकानदार अमित कालरा ने बताया कि सिल्क बनारसी साड़ियों में पारंपरिक बुनाई, आकर्षक रंग और सुनहरे धागों से बने बेल-बूटे महिलाओं को लुभा रहे हैं। त्योहारों और मांगलिक आयोजनों के लिए इन साड़ियों को पसंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की पसंद को देखते हुए सूरत, जयपुर, बनारस और कोलकाता से नए डिजाइन मंगवाए गए हैं। बजाजा बाजार के दुकानदार नारायण गुप्ता ने बताया कि नवविवाहिताएं रेडी टू वियर साड़ियों को प्राथमिकता दे रही हैं। इनमें आकर्षक बॉर्डर, कढ़ाई और आधुनिक डिजाइन उपलब्ध हैं।