फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्र ज्योति लौटना सबसे पुनीत कार्य: एसपी

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आयशा फाउंडेशन के तत्वावधान में जिला अस्पताल में लगाए गए नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के तहत 18 रोगियों को बुधवार को एसपी ने काले चश्मे भेंट किए। उन्होंने कहा कि नेत्र ज्योति लौटाना सबसे पुनीत कार्य है। और भी स्वयंसेवी संस्थाओं को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित शिविर में आपरेशन के बाद छुट्टी हुए रोगियों को एसपी राकेश शंकर ने चश्मे भेंट किए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई मरीज ऐसे होते हैं जो अपना उपचार नहीं करा पाते। मोतियाबिंद के आपरेशन कराना उनके लिए परेशानी भरा होता है। ऐसे में फाउंडेशन द्वारा शिविर का आयोजन कर रोगियों को नेत्र ज्योति लौटा कर काफी पुनीत कार्य किया है। शिविर संयोजक आराधना गुप्ता ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर कैंसर रोग परीक्षण और उपचार शिविर, नेत्र रोग उपचार शिविर लगाया जाता है। कैंसर रोगियों की 10 हजार रुपये तक की जांच संस्था द्वारा नि:शुल्क कराई जाती है। इस मौके पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर पीके झा, प्रकाश प्रधान, अवधेश पाल, नीलम यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें