फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक चेकिंग न करने पर एसआई सस्पेंड

Fri, 17 Jun 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
बैंक चेकिंग न करने पर एसआई सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में बैंकों की सुरक्षा के लिए दिए गए निर्देशों पर अमल न करना एसआई को मंहगा पड़ गया। एसपी देव रंजन वर्मा ने एसआई अनुज सैनी को सस्पेंड करते हुए अन्य पुलिस कर्मियों को हिदायत दी कि अगर वह पुरस्कार देना जानते हैं, तो गलती पर सजा भी।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र स्थित बैंको का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। कई बैंको में पुलिसकर्मी मौजूद न मिलने पर फटकार लगाई। स्टेशन रोड स्थित बैंक में एसआई अनुज सैनी को चेकिंग के लिए लगाया गया था, लेकिन जब एसपी बैंक में पहुंचे और जांच की तो पता चला कि वो अभी तक बैंक में चेकिंग के लिए नहीं आए हैं। इस पर उन्होंने तुरंत ही गाड़ी को वापस कोतवाली मोड़ दिया। वहां एसआई अनुज सैनी मौजूद मिले। एसपी देव रंजन ने इस लापरवाही पर फटकार लगाते हुए उन्हें सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। तत्काल ही उन्हें अपनी कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए। कोतवाली में काफी देर तक लंबित मामलों और वांछित चल आरोपियों के बारे में जानकारी ली। शहर कोतवाल से क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई कर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से साफ कर दिया की बैंको की सुरक्षा में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी लापरवाही करेगा उसे बक्शा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें