अजीतगंज महोत्सव के तहत श्री रात्रि रामलीला समारोह का शनिवार रात शुभारंभ हुआ। सर्व प्रथम भगवान गणेश की आरती की गई। मुख्य अतिथि एसडीएम भोगांव एमपी गुप्ता ने नारियल तोड़कर लीला का शुभारंभ किया।
पहले दिन नारद मोह लीला का मंचन किया गया। मंचन में देवर्षि नारद ने भगवान विष्णु को मनुष्य रुप में नारी मोह में भटकने का श्राप दिया। इस मौके पर रामचंद्र मिश्रा, रमेश मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा, मुन्ना चौहान, जगमोहन श्रीवास्तव, रामू यादव, डा. दीपक सक्सेना, पप्पू श्रीवास्तव, सुरेश शर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम प्रभारी दिगेंद्र मिश्रा मीतू ने बताया सोमवार को रामलीला कार्यक्रम में मुनि आगमन, ताड़का वध, पुष्प वाटिका लीला का मंचन किया जाएगा।
किशनी के साधन सहकारी समिति के प्रांगण में चल रही रामलीला के चौथे दिन रामलीला क्लब ने दशरथ प्रतिज्ञा पालन, सूपर्णखां, अंग भंग का मंचन किया गया। शुभारंभ युवा सपा नेता वरुण यादव ने भगवान राम-लक्ष्मण, सीता की आरती कर उतारी। हास्य कलाकार टिंकू कानपुरी ने लतीफे सुनाकर दर्शकों को लोट-पोट कर दिया। इस मौके पर गौरव पांडेय, गौतम पांडेय, राजेश गोस्वामी, सतेंद्र गोस्वामी, गौतम पांडेय, चांद खा, आनंद प्रजापति, सोनू गुप्ता अमित गोस्वामी आदि मौजूद रहे। संचालन आदित्य बेश ने किया।