फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी ने देवर को सरेराह धुना

Sat, 05 Nov 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
man beaten
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे देवर की शनिवार को भाभी ने जेल चौराहे पर धुनाई कर दी। राहगीरों ने बमुश्किल उसे बचाया। पीड़ित ने दीवानी पहुंचकर अपने वकील को जानकारी दी। बाद में एसपी को डाक से शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

बेवर निवासी एक महिला की शादी तीन साल पहले मुकेश निवासी मलावन एटा के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि एक साल पहले ससुराल के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होेने पर उत्पीड़न करने के बाद उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने मायके आने के बाद पति, देवर सुरेश, सास मनोरमा के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया। कोर्ट से सम्मन भेजे जाने के बाद पति और सास तो कोर्ट में हाजिर हुए मगर देवर कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ।
शनिवार को महिला कोर्ट में तारीख करने के बाद घर जा रही थी। जेल चौराहे पर अचानक उसका सामना देवर से हो गया। देवर को सामने देख वह अपना आपा खो बैठी। देवर को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें