फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण के भय से नहीं खोलीं दुकानें

Sat, 10 Jan 2015 09:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव में खाद्य निरीक्षक के निरीक्षण का भय दूसरे दिन भी खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों पर दिखाई दिया। दुकानदारों ने औचक निरीक्षण के भय से दुकानें नहीं खोलीं। 
विज्ञापन



 शुक्रवार को मुख्य खाद्य अधिकारी एवं लखनऊ से आई खाद्य निरीक्षक टीम ने पुलिस बल के साथ भोगांव में खाद्य सामग्री बेचने वाले एवं मिठाई की दुकानों की जांच के लिए कस्बा में कार्रवाई की थी। टीम के भय से अधिकांश परचून बेचने वाले और मिठाई बेचने वाले दुकानदार दुकानें बंद कर चले गये थे। शुक्रवार शाम तक किसी भी दुकानदार ने दुकानें निरीक्षण के भय से नहीं खोली थीं। खाद्य टीम के संभावित निरीक्षण को देखते हुए कस्बा में शनिवार को भी परचून व मिठाई, चाट पकौड़ी आदि की दुकानें पूरी तरह नहीं खोली गयीं।



दुकानदार पिंकी जैन का कहना है कि कार्रवाई के नाम पर उत्पीड़न किया जाता है। दुकान बंद कर देने में भलाई है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष गिरंद सिंह यादव एवं नितिन उमेश वर्मा का कहना है कि वह शीघ्र ही व्यापारियों की एक बैठक बुलाकर सभी दुकानदारों से दुकानों के रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस आदि बनवाने का सुझाव देंगे। दुकानदारों का निरीक्षण के नाम पर शोषण नही होने दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें