फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि आज, दिनभर चलीं मंदिरों में तैयारियां

Thu, 23 Feb 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
महाशिवरात्रि आज, दिनभर चलीं मंदिरों में तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाशिवरात्रि शुक्रवार को है। इसके लिए शहर और देहात के मंदिरों में तैयारियां चलती रहीं। वहीं बड़ी संख्या में कांवड़ लेकर गंगाजल लेने के लिए निकल पड़े। पूरा वातावरण बम-बम भोले के जयकारों से गूंजने लगा। देर रात से ही प्रमुख मंदिरों में कावंड़ चढ़ाने का क्रम शुरू हो गया।  
विज्ञापन

शहर के शिवमंदिर देवी रोड, मोहल्ला मिश्राना स्थित नागेश्वर मंदिर, भीमसेन मंदिर, चांदेश्वर मंदिर, नगरिया स्थित वेदमंगल मंदिर और बागवाले बाबा के मंदिर में गुरुवार को सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गईं। मंदिरों को फूल मालाओं और रोशनी की लड़ियों से सजाया गया। गुरुवार देर शाम तक मंदिर रंगबिरंगी रोशनी से नहाए नजर आए। इसके अलावा मंदिरों के आसपास फूलों और बेलपत्री, बेर, फूल, धतूरा आदि की दुकानें भी शाम से ही सज गईं। वहीं दुकानदारों ने अतिरिक्त दूध का भी इंतजाम कर लिया। गुरुवार देर रात से ही श्रद्धालुओं के कांवड़ चढ़ाने का क्रम शुरू हो गया।
भोलेनाथ के प्रमुख मंदिरों की ओर जाने वाले रास्तों पर शाम से ही अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी मंदिर के आसपास और शहर में अन्य स्थानों पर तैनात किया गया।
विज्ञापन


फूल और फलों के बढ़े दाम
महाशिवरात्री के चलते फूलों और फलों के दामों में बढ़ोत्तरी हुई। पिछले दिनों तक 15 रुपये किलो चल रहे पपीता के दाम 20 रुपये किलो हो गया। यही हालात बेर के भी रहे। वहीं सिंघाड़ा और कुटू के आटे के दामों भी एक से दो रुपये इजाफा हुआ। पांडवों ने की थी भगवान भीमसेन की पूजा
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें