फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नापाक हरकत पर फूंका शरीफ का पुतला

Thu, 22 Sep 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
पुतले फूंके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आतंकी हमले में सैनिकों की शहादत से लोगों में आक्रोश है। जगह जगह पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। गुरुवार को भी कई जगहों पर पुतले फूंके गए।
विज्ञापन


नगर में रेलवे स्टेशन के पास युवाओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर नारेबाजी की। कहा कि केंद्र सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। दीपक, संजय, विनय, रजत, बीनू, हरीश, पवन, मनीष, शुभम, दिग्विजय अािद मौजूद थे। बेवर के नवीगंज में आरआरएस, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निरीक्षण भवन के सामने से चौराहे तक पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। चौराहे पर नवाज शरीफ और हाफिज सैयद पुतला फूंका। महिपाल शाक्य, शिवम् द्विवेदी, राकेश शाक्य, दीपक, संकल्प सिंह चौहान, विजय सक्सेना, मोहनलाल दिवाकर मौजूद थे। कुरावली में युवाओं ने शहीद सैनिकों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। युवा शक्ति संगठन अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, लालजी दिवाकर, अनुराग, हिमांशु, आकाश, सुनील वर्मा, नीरज, काबू शंखवार, शिवा शर्मा मौजूद थे। भोगांव में प्रेम प्रयाग इंटर कालेज एवं महाविद्यालय के प्रबंधक सहित विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने कैंडल जुलूस निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रबंधक रामऔतार यादव, प्रशांत तिवारी, रमेश शर्मा, बेटी राजपूत,  सोनी यादव, सौरभ यादव, रामवीर यादव, रामदास यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें