फोटो 9 डीएम को ज्ञापन देने जाते भाकियू टिकैत के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : 1
मैनपुरी। भाकियू टिकैत की बुधवार को कलेक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में मासिक बैठक हुई। किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने के बाद भाकियू के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए भाकियू जिलाध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि ब्लॉक और तहसीलों पर दिए जाने वाले ज्ञापनों पर अधिकारी कार्रवाई ही नहीं करते हैं। खेतों में खड़ी फसलों में नुकसान पहुंचाने वाले गोवंशों को पकड़कर गोशाला में भिजवाएं। सड़कों के किनारे से झाड़ियों की सफाई कराई जाए। तरिहा रजवाहा में पानी टेल तक पहुंचाया जाए। तहसील भोगांव के मौजा छाछा में सन 1979 में दिए गए भूमिहीन पट्टों के आवंटन उप जिलाधिकारी भोगांव द्वारा अवैध तरीके से निरस्त कर दिए गए हैं। इसकी जांच कराकर निरस्तीकरण को रोका जाए। इस मौके पर प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत, मंडल महासचिव रूपेंद्र सिंह शाक्य, अनुज प्रताप यादव, ओमवीर सिंह, नीरज यादव, बेंचेलाल राजपूत, सूर्यकांत, रामनिवास, उदयवीर सिंह मौजूद रहे।