मैनपुरी। जिले के 551 परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण आवश्यक है। यह कार्य दिसंबर के अंत तक पूरा करना आवश्यक है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने बीएसए से इसकी रिपोर्ट मांगी है। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को समय से प्रशिक्षण पूरा कराने को कहा है।
शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। दिसंबर के अंत तक प्रत्येक स्कूल में 24 कार्यदिवसों का प्रशिक्षण दिया जाना है। इसकी जिम्मेदारी स्कूलों में तैनात खेल अनुदेशकों को दी गई है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा मोनिका रानी ने बीएसए से प्रशिक्षण के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। बीएसए दीपिका गुप्ता ने जिले के सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दिसंबर तक प्रशिक्षण का कार्य पूरा किया जाए।