फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मंडलीय ट्रायल के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन

Fri, 23 Oct 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रदेशीय सीनियर पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए जिले के 10 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया है। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित जनपदीय ट्रायल में 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयनित खिलाड़ी शनिवार को आगरा के एकलव्य स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेशीय सीनियर पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 31 अक्तूबर तक बस्ती में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मंडल की टीम के गठन के लिए शुक्रवार को जनपदीय ट्रायल कराया गया। इसमें 30 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में अमन, आदित्य यादव, आशीष, असलम खां, असित यादव, आदित्य यादव, युसुफ शेख, मोहम्मद समीर, कृष्णा वर्मा और देवांश वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें