फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दंपती से लूट का दूसरा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 05 Jan 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 1 पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल लुटेरे को ले जाते पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
मैनपुरी। पहली जनवरी को कोतवाली क्षेत्र में गोपालपुर जा रहे दंपती को गोली मारकर लूटने के मामले में दूसरे आरोपी को रविवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी दिलीप कुमार 1 जनवरी को पत्नी दिव्या के साथ गांव जा रहे थे। गोपालपुर मार्ग पर रजवाहा पुलिया के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूट लिया था।। विरोध पर दंपती को गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना के बाद देर रात एलाऊ पुलिस ने एक लुटेरे अमित उर्फ सोनू निवासी गांव हरचंदपुर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। साथी गोविंद उर्फ लल्ला निवासी गांव हरचंदपुर की तलाश कर रही थी। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात हरचंदपुर के पास पुलिस चेकिंग के दौरान दूसरे लुटेरे गोविंद को रोकने का प्रयास किया, तब वह गाड़ी मोड़ कर भागने लगा, पुलिस टीम पर तमंचे से फायर किए। जवाबी कार्रवाई में एक गोली लुटेरे के पैर में लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कब्जे से महिला से लूटे कुंडल और तमंचा-कारतूस मिला है। पूछताछ पर उसने साथी अमित के साथ दंपती से लूट की वारदात स्वीकार की।
एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे पर जनपद कन्नौज, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी में करीब 26 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज है। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। वारदात में प्रयुक्त बाइक भी लुटेरे के कब्जे से बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें