फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में थ्रेसिंग कराने से बच्चों की हालत बिगड़ी

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम मझोला में संचालित विद्यालय में एक ग्रामीण ने विद्यालय परिसर में गेहूं की मढ़ाई थ्रेसर से की। धुंध से विद्यालय के बच्चों की तबियत बिगड़ गई। विद्यालय प्रबंधक द्वारा सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया बाद में उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना की तहरीर विद्यालय के सचिव द्वारा थाने में दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम मझोला में दुलारेलाल रामवती देवी पब्लिक स्कूल संचालित है। विद्यालय में शनिवार को सुबह आठ बजे के लगभग शिक्षण कार्य चल रहा था। उसी समय पड़ोसी ग्राम नगला दिलीप निवासी एक व्यक्ति ने गेहूं कटवाने के लिए विद्यालय परिसर में थ्रेसर लगवा दिया। जैसे ही गेहूं कटना शुरू हुए उसमें से उड़ी धुंध से बच्चों की सांस फूलने लगी तथा सभी को खांसी शुरू हो गई। प्राथमिक स्तर के बच्चे रागिनी, नेहा, कुदंन, अजय, सोनी, हिमांशु, रागिनी देवी और हर्ष की हालत बिगड़ गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। विद्यालय के अध्यापकों ने हालत बिगड़ने पर जब गेहूं काटने क ो मना किया तो आरोपी ने शिक्षकों को गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। विद्यालय के सचिव की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने पकड़ी गेहूं से भरी एक मैजिक
बेवर। थाना पुलिस ने मोटा रोड पर मुखबिर की सूचना पर टाटा मैजिक को पकड़ा। इसमें गेहूं के 15 पैकेट भरे थे। पुलिस को जानकारी मिली है कि मैजिक में एक राशन डीलर का गेहूं है। जो कालाबाजारी के लिए जा रहा था। मैजिक चालक राजबहादुर निवासी टिकुरी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें