मैनपुरी। छात्रवृत्ति की वेबसाइट के काम न करने के कारण 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के आवेदन अटक गए हैं। जिला प्रशासन ने इन आवेदनों को 24 सितंबर तक आगे भेजने का आदेश दिया था लेकिन तकनीकी समस्या के कारण संभव नहीं हो पा रहा है।
वेबसाइट में लगातार आ रही खराबी से छात्र-छात्राओं के साथ ही स्कूल संचालक परेशान हैं। उन्हें आवेदन जमा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी हजारों आवेदन लंबित पड़े हैं। इससे छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। प्रशासन के आदेश के बावजूद वेबसाइट की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। यह स्थिति छात्रों के लिए चिंता का विषय बन गई है। वेबसाइट की धीमी गति और बार-बार क्रैश होने से छात्र-छात्राएं आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं। प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने कई कॉलेजोंं में घंटों इंतजार किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्हें डर है कि आवेदन जमा न होने से उनका शैक्षणिक वर्ष बर्बाद हो सकता है। वे जल्द-से-जल्द समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।
-
दोपहर तक नेट की दिक्कत के कारण वेबसाइट में समस्या आई थी लेकिन दोपहर बाद समस्या का समाधान हो गया इसके बाद कई कॉलेजों से आवेदन फॉरवर्ड किए गए। अशोक कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी