फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने कराई शादी

Sat, 04 Mar 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने कराई शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगला ताल में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने उस लड़की की शादी कराई जिसके भाई की 19 फरवरी को मतदान के दिन हत्या कर दी गई थी। शादी के समय बसपा नेताओं के अलावा एहतियात के तौर पर पुलिस भी देर रात तक गांव में रुकी रही।
विज्ञापन


मतदान वाले दिन 19 फरवरी को नगला ताल निवासी आलोक कुमार की बसपा को वोट देने पर गांव के ही भाजपा कार्यकर्ता विक्रम ठाकुर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आलोक ने अपनी बहिन आरती की शादी अमित कुमार निवासी अशोकपुर सोनई थाना कुरावली के साथ तय की थी। उसकी बारात चार मार्च को आनी थी। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण आलोक की हत्या के बाद आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने शादी का खर्चा उठाने का निर्णय लिया। आरती के भाई आलोक की मतदान के दिन ही हत्या होने की वजह से उसकी शादी दिन में ही कराने का निर्णय लिया गया। शादी में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, बसपा यूनिट, पीडब्लूडी एसोसिएशन के अलावा कई अन्य लोगों द्वारा परिवार की शादी सम्पन्न कराने में मदद दी गयी। इस मौके पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक अवधेश वर्मा, जिला संयोजक रामप्रकाश मौर्य, बसपा मंडल ज़ोन कोआर्डीनेटर दीपक पेंटर, प्रेमचंद्र निगम, संरंक्षक अशोक कुमार एडवोकेट ने गांव पहुंचकर वर वधू को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें