फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में सराफ की हत्या, चिकित्साकर्मियों की पिटाई प्रकरण

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सराफ की बुधवार रात हुई हत्या-लूट से भड़के लोगों के गुस्से का शिकार जिला अस्पताल चिकित्सा कर्मी हुए। नतीजा, गुरुवार को एक ओर कर्मचारियों ने जिला अस्पताल पर ताले डाल दिए तो दूसरी ओर व्यापारियों ने बाजार जबरन बंद करा दिए और धरने पर बैठ गए। मरीज भटकते रहे। हालांकि डीएम और एसपी के आश्वासन पर अस्पताल खुला और दोपहर बाद मरीज देखे गए। बाद में व्यापारी भी डीएम के समझाने पर माने। हालांकि उन्होंने मारपीट मामले में चिकित्सकों की ओर से निर्दोष लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस न लिए जाने पर शुक्रवार को पुन: सराफा बंद रखने का एलान किया है। इससे पहले बुधवार की देर रात तक लोग संता बसंता चौराहे पर ही जमे थे।
विज्ञापन

मोहल्ला लोहाई निवासी अरुण कुमार उर्फ बबलू (29) संता बसंता चौराहा स्थित अपनी दुकान एके ज्वेलर्स को बुधवार रात आठ बजे बंद करने के बाद घर को चले। छक्कन हलवाई वाली गली में घर पास पहले से खड़े तीन बदमाशों ने थैला लूटने के बाद अरुण को गोली मार दी और बाइक से भाग निकले। लोग अरुण को जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। तब गुस्साए लोगों ने जिला अस्पताल के स्टाफ को ही पीटना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर गुरुवार सुबह चिकित्साकर्मियों ने जिला अस्पताल में तालाबंदी कर दी। इसी दौरान अरुण का शव लेकर जिला अस्पताल आए लोगों ने तालाबंदी के कारण पोस्टमार्टम न होने पर एक बार फिर कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो व्यापारी विरोध में बाजार बंद कराने निकल पड़े। हालात बिगड़ते देख एसपी राकेश शंकर ने भारी पुलिस फोर्स बुला ली। दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम के बाद अरुण का शव कड़ी सुरक्षा में उनके घर भेजा गया। बाद में सीओ सिटी और फोर्स की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। इस मामले में मृतक सराफ के पिता रमेशचंद्र ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें